scorecardresearch
 

Dholpur News: खिड़की तोड़कर बैंक में घुसे चोर, CCTV में कैद हुई हर हरकत

चोर ने बैंक के पीछे की खिड़की तोड़ी और अंदर घुसा. बैंक के कमरों ताले तोड़े साथ ही एटीएम को भी तोड़ने का प्रयास किया. चोर अपने साथ गैस कटर लेकर आए थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. चोर की यह हर हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
चोर ने बैंक में चोरी करने का किया प्रयास
चोर ने बैंक में चोरी करने का किया प्रयास

राजस्थान के धौलपुर जिले में पंजाब नेशनल बैंक में  चोरी का प्रयास किया. यह वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि बैंक के सिक्योरिटी फीचर्स मजबूत होने की वजह से चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका. जिसकी वजह से बड़ा नुकसान होने से बच गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का अनुमान है चोर की संख्या एक से ज्यादा हो सकती है. 

चोर ने बैंक के पीछे की खिड़की तोड़ी और अंदर घुसा. बैंक के कमरों ताले तोड़े साथ ही एटीएम को भी तोड़ने का प्रयास किया. चोर अपने साथ गैस कटर लेकर आया था. लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. चोर की हर हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई. घटना की सूचना मिलते ही निहालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर को पकड़ने का प्रयास कर रही है. 

बैंक मैनेजर रोहिताश गुर्जर ने बताया कि शनिवार और रविवार की रात एक युवक ने बैंक के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसा था. इसके बाद चोर ने बैंक के सभी सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया. सोमवार सुबह जब बैंक के कर्मचारी आए तो देखा कि बैंक के कई कमरों के ताले टूटे हुए थे. साथ ही एटीएम टूटा था और उसके पास गैस सिलेंडर पड़ा हुआ था. फिर तुरंत ही इसकी सूचना बैंक के आलाधिकारियों और पुलिस को दी गई. 

Advertisement

पुलिस उप निरीक्षक केदार नाथ ने बताया कि धूलकोट रोड स्थित पीएनबी शाखा में चोर खिड़की को गैस कटर से काटकर अंदर घुसे. चोरों ने एटीएम मशीन और स्ट्रांग रूम को भी तोड़ने का प्रयास किया. लेकिन वह सफल नहीं हो सका. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं. बैंक से जो सीसीटीवी फुटेज मिला है, उसे देखकर चोर की पहचना की जा रही है. रात के समय बैंक में कोई गार्ड नहीं होता है. जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा. सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि एक नकाबपोश चोर पहले बैंक के अंदर घुसा. सीसीटीवी बंद करने के बाद उसके अन्य साथी भी अंदर आए होंगे. 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement