scorecardresearch
 

बर्तनों के बीच खट- खट, महिला को रसोई में दिखा दुर्लभ प्रजाति का सांप, ऐसे हुआ रेस्क्यू

कोटा शहर के तलवंडी इलाके में रविवार को एक घर की रसोई में दुर्लभ प्रजाति का सांप मिलने से हड़कंप मच गया. ये मूलत: पंजाब में पाया जाने वाला गैर जहरीला ग्लॉसी बेलीड रेसर स्नेक था. समय रहते इसे रेस्क्यू किया गया.

Advertisement
X
 रसोई में दिखा दुर्लभ प्रजाति का सांप (Photo: itg)
रसोई में दिखा दुर्लभ प्रजाति का सांप (Photo: itg)

राजस्थान में कोटा शहर के तलवंडी इलाके में रविवार को एक घर की रसोई में दुर्लभ प्रजाति का सांप मिलने से हड़कंप मच गया. घर की महिला जैसे ही किचन में पहुंची, बर्तनों के बीच सांप को देख घबरा गई और तुरंत अपने बेटे शिवेंद्र सिंह को सूचना दी.

मामले की गंभीरता को समझते हुए शिवेंद्र सिंह ने बिना देर किए स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को बुलाया. सूचना मिलते ही गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और परिवार को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह देते हुए सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया.

स्नेक कैचर गोविंद शर्मा के अनुसार, रसोई में मिला सांप ‘ग्लॉसी-बेलीड रेसर’ प्रजाति का है, जो आमतौर पर पंजाब क्षेत्र में पाया जाता है और कोटा में बहुत कम दिखाई देता है. उन्होंने बताया कि इस प्रजाति का कोटा में यह पहला रेस्क्यू है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सांप जहरीला (नॉन-प्वाइजनस) नहीं होता और मुख्य रूप से छिपकलियां व कीड़े-मकोड़े खाता है. हालांकि इसके काटने से संक्रमण का खतरा बना रहता है, इसलिए सावधानी जरूरी है. महिला की सतर्कता और समय पर दी गई सूचना से कोई अनहोनी नहीं हुई. रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से लाडपुरा क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया गया. घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दे दी गई है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement