scorecardresearch
 

इस गांव में मुगलकालीन 'खजाने' की अफवाह, रातभर टॉर्च लेकर चांदी के सिक्के खोजते रहे लोग

जयपुर के फागी इलाके स्थित चौरू गांव में चांदी के सिक्के मिलने की अफवाह के बाद ग्रामीण रातभर टॉर्च लेकर खजाने की तलाश में जुट गए. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement
X
चांदी के सिक्कों की खबर फैलते ही रातभर खुदाई करते रहे ग्रामीण.(Photo:Screengrab)
चांदी के सिक्कों की खबर फैलते ही रातभर खुदाई करते रहे ग्रामीण.(Photo:Screengrab)

Rajasthan News: जयपुर जिले के चौरू गांव में एक अफवाह ने पूरे गांव में ऐसा माहौल बना दिया कि रातो-रात लोग खजाने की तलाश में जुट गए. पुराने मकान की जेसीबी से खुदाई के दौरान जमीन से चांदी के सिक्के निकलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी.

देखते ही देखते गांव में यह चर्चा फैल गई कि जमीन के नीचे मुगलकालीन चांदी के सिक्कों का खजाना दबा हुआ है. इसके बाद कई ग्रामीण टॉर्च लेकर रातभर मौके पर पहुंचते रहे और अलग-अलग जगहों पर खुदाई कर सिक्के तलाशने में जुट गए. देर रात से शुरू हुआ गांव में खजाने की तलाश का यह सिलसिला अब तक जारी है.

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में खुदाई के दौरान सिक्के मिलने का दावा किया जा रहा है. हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. देखें VIDEO:- 

ग्रामीणों का कहना है कि खुदाई के दौरान जो सिक्के मिले, वे काफी पुराने दिखाई दे रहे हैं और संभवतः मुगलकालीन हो सकते हैं. हालांकि अब तक प्रशासन या पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर ही नहीं पहुंची जबकि स्थानीय पुलिस भी इतिश्री कर रवाना हो गई.

Advertisement

फिलहाल पूरे गांव में इसी मामले की चर्चा है और महिला, पुरुष, बुजुर्ग और यहां तक कि बच्चे भी सिक्कों की खुदाई में लगे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement