scorecardresearch
 

जयपुर पंचायत चुनाव में बवाल! फर्जी वोटिंग के आरोप पर दो गुट भिड़े, जमकर चली लाठियां-VIDEO

जयपुर जिले के दूदू स्थित मौजमाबाद में पंचायत चुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग के आरोप पर बवाल हो गया. दो वार्ड पंचों के समर्थक आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-भाटा चले. घटना देशवाली मोहल्ले की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले. फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है और पुलिस का कड़ा पहरा है.

Advertisement
X
देशवाली मोहल्ले में तनाव.(Photo: Screengrab)
देशवाली मोहल्ले में तनाव.(Photo: Screengrab)

राजस्थान के जयपुर के दूदू स्थित मौजमाबाद में पंचायत चुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर जमकर बवाल हो गया. सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव के बीच दो वार्ड पंचों के समर्थक आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-भाटा चलने लगा. अचानक हुई इस भिड़ंत से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

दरअसल, यह घटना मौजमाबाद कस्बे के देशवाली मोहल्ले की है. यहां सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान चल रहा था. इसी दौरान फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के समर्थक एक-दूसरे के सामने आ गए.

यह भी पढ़ें: जयपुर में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 25 घायल

दोनों गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई. आरोप-प्रत्यारोप के बीच जमकर लाठी-भाटा चले. पंचायत चुनाव के दौरान अचानक हुए इस बवाल से मतदान का माहौल गरमा गया और देशवाली मोहल्ले में तनाव की स्थिति बन गई.

देखें वीडियो...

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही मौजमाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराने और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए. एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस की कड़ी निगरानी रखी गई.

Advertisement

फर्जी वोटिंग के आरोप और उसके बाद हुई मारपीट ने पंचायत चुनाव के बीच माहौल तनावपूर्ण कर दिया. हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में स्थिति सामान्य होने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल पुलिस की कड़ी पहरेदारी के बीच हालात पर नजर रखी जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement