scorecardresearch
 

क्या सीमेंट की भी होती है एक्सपायरी डेट? कैसे चेक करें क्वालिटी

क्या खाने- पीने की चीजों की तरह सीमेंट की भी एक्सपायरी डेट होती है? इस्तेमाल से पहले यह जानना बहुत जरूरी है. साथ ही हम यह भी जानेंगे कि कैसे सीमेंट की क्वालिटी चेक की जाती है.

Advertisement
X
सीमेंट के पैकेट पर उसकी मैन्युफैक्चरिंग का पूरा डिटेल लिखा होता है (Photo - AI Generated)
सीमेंट के पैकेट पर उसकी मैन्युफैक्चरिंग का पूरा डिटेल लिखा होता है (Photo - AI Generated)

घर बनाते समय बिल्डिंग मटेरियल्स की क्वालिटी चेक करना बहुत जरूरी है. खासकर सीमेंट की.अगर उनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी है तो ऐसे सीमेंट के इस्तेमाल से बचना चाहिए. अब सवाल उठता है कि क्या सीमेंट के पैकेट पर एक्सपायरी डेट लिखी होती है और इसकी क्वालिटी चेक कैसे की जाती है?

सीमेंट की भी एक निश्चित एक्सपायरी डेट यानी शेल्फ लाइफ होती है. फूड आयटम की तरह सीमेंट की बोरियों पर सीधे तौर पर कोई एक्सपायरी डेट नहीं लिखी होती, बल्कि उस पर मैन्युफैक्चरिंग डेट दर्ज होती है. भारतीय मानकों यानी आईएस कोड और निर्माण विशेषज्ञों के अनुसार, सीमेंट की आदर्श शेल्फ लाइफ निर्माण की तारीख से 3 महीने मतलब 90 दिन होती है. 

सीमेंट के बोरे पर साफ तौर पर उनकी डेट ऑफ मैन्युफैक्चरिंग लिखी होती है. साथ ही कुछ बोरियों पर उस डेट से लेकर किस अवधि तक सीमेंट का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है, यह निर्देश भी दिया रहता है. ऐसे में सीमेंट खरीदते समय बोरी पर उसकी डेट ऑफ मैन्युफैक्चरिंग देखकर सीमेंट की क्वालिटी चेक कर सकते हैं. 

मैन्युफैक्चरिंग डेट दिए जाने के बावजूद कई बार घटिया क्वालिटी के सीमेंट हमें थमा दिए जाते हैं. ऐसे में सीमेंट की गुणवत्ता को जांचने के भी कुछ उपाय हैं. सबसे पहले सीमेंट को छूकर उसकी क्वालिटी चेक की जा सकती है. अगर सीमेंट छूने में टेल्कम पाउडर जैसा चिकना और स्मूद है तो उसकी क्वालिटी सही है. वहीं छूने पर खुरदरा लग रहा है तो सीमेंट अच्छी क्वालिटी की नहीं है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: चिकन मेश क्या है? इसे लगाने से सीमेंट नहीं हटती, दरार भी नहीं पड़ेगी

दूसरा तरीका सीमेंट को पानी में डालकर चेक करने का है. सीमेंट को पानी में डालने पर अगर वह कुछ सेकंड तक सतह पर तैर रहा है तो सही क्वालिटी का है. वहीं पानी में डालते ही सीमेंट सीधे नीचे चला जाता है या फिर पानी में घुल जाता है, इसका मतलब इसमें मिलावट है. 

यह भी पढ़ें: लो हीट सीमेंट क्या है? इससे बने घर में नहीं आती हैं दरारें, खर्चा भी होगा कम

इन तरीकों से मोटे तौर पर सीमेंट की गुणवत्ता जांची जा सकती है. इसलिए घर बनाने से पहले सीमेंट की क्वालिटी चेक करना और उसकी एक्सपायरी डेट पता लगाना बहुत जरूरी है. अन्यथा घर हमेशा के लिए कमजोर हो सकता है.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement