राजस्थान के अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चढ़ते समय बैलेंस बिगड़ने से यात्री ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में खाली जगह में गिर गया. इस दौरान वहां मौजूद ट्रेन में चढ़ रहे एक अन्य युवक ने यात्री का हाथ पकड़ लिया. इसके बाद आसपास मौजूद लोग और जीआरपी थाने के कांस्टेबल राम अवतार तुरंत मौके पर यात्री कि तरफ दौड़े. उन्होंने यात्री को पकड़ा और पूरी ताकत लगाकर उसे प्लेटफार्म की तरफ खींच लिया. जहां एक यात्री की जान बाल-बाल बच गई.यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अजमेर ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी में आए दिन लोगों की जान चले जाती है. लेकिन तमाम चेतावनियों और जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद यात्री जल्दबाजी से बाज नहीं आते है. ऐसा ही एक खौफनाक हादसा राजस्थान के अजमेर स्टेशन पर हुआ है.जहां प्लेटफार्म के बीच फंसे युवक मरते- मरते बच गया. और यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैहमरे में कैद हो गई. जानकारी के मुताबिक अजमेर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दुरई-टनकपुर एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी थी.ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री का अचानक बैलेंस बिगड़ गया. बैलेंस बिगड़ते ही वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच की खाली जगह में गिर गया और युवक का शरीर नीचे की ओर फंस गया और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा. यह देखकर प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.यह देखकर वहां मौजूद जीआरपी थाने का कांस्टेबल और आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े और कांस्टेबल ने लोगों की मदद से यात्री को बाहर खींचकर निकाला. प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह खौफनाक मंजर कैद हो गया.

यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया में भीषण ट्रेन हादसा, डिब्बों के बीच फंसे यात्री, Video
स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को लगातार सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं.लेकिन उसके बाद भी यात्री ट्रेन में यात्रा के दौरान जल्दबाजी करते हैं. इसलिए लगातार यह हादसे होते हैं.गनीमत रही कि उसी समय ट्रेन में चढ़ रहे एक अन्य युवक ने फौरन यात्री का हाथ पकड़ लिया था.
जिससे वह पूरी तरह नीचे नहीं गिरा. इसके बाद आसपास खड़े यात्री और जीआरपी थाने के कांस्टेबल राम अवतार तुरंत मौके की ओर दौड़े कांस्टेबल ने बिना देर किए यात्री को पकड़ा और लोगों की मदद से पूरी ताकत लगाकर उसे प्लेटफार्म की तरफ खींच लिया.कांस्टेबल और यात्रियों की सूझबूझ से यात्री की जान बच गई. इस हादसे में यात्री को हल्की-फुल्की चोट आई थी लेकिन उसकी हालत सामान्य थी. जांच के बाद उसे वापस उसी ट्रेन में बैठाया गया और आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया.रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को लगातार सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
इसके लिए स्टेशनों पर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं.लेकिन इसके बावजूद यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने की जल्दबाजी करते हैं. जिससे ऐसे हादसे आए दिन होते हैं. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन पूरी तरह रुकने के बाद ही उसमें चढ़ें और उतरे.