बिहार की राजधानी पटना में दरोगा बहाली मुख्य परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थियों ने मोर्चा खोल दिया है. आज पटना के जेपी गोलंबर पर करीब 11,000 सफल अभ्यर्थी सड़कों पर उतरकर सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं. इन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने कड़ी मेहनत से मुख्य लिखित परीक्षा पास की थी और वे शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी फिजिकल टेस्ट की तैयारी में जुटे थे. लेकिन सरकार द्वारा अचानक परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले से पूरी बहाली प्रक्रिया अधर में लटक गई है.