scorecardresearch
 

राजस्थान के चूरू में बड़ा हादसा... एक ही परिवार के 5 लोगों सहित 6 की मौत, देवी के दर्शन करने जा रहा था परिवार

राजस्थान के चूरू में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों सहित छह लोगों की मौत हो गई. यहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी. इस हादसे में सात महीने की एक बच्ची की हालत गंभीर है. घटना के शिकार हुए लोग गोगामेड़ी में देवी के दर्शन करने जा रहे थे.

Advertisement
X
हादसे के शिकार लोगों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल. (Photo: Screengrab)
हादसे के शिकार लोगों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल. (Photo: Screengrab)

राजस्थान के चूरू जिले में बड़ा हादसा हो गया है. यहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी. हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों और कार ड्राइवर की मौत हो गई. यह परिवार तारानगर के सोमसीसर गांव से गोगामेड़ी में देवी के दर्शन करने जा रहा था. हादसे में सात महीने की बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह हादसा चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र के ददरेवा में हुआ. कार में सवार परिवार तारानगर के सोमसीसर गांव का रहने वाला था. परिवार गोगामेड़ी में देवी के दर्शन करने जा रहा था. लेकिन रास्ते में एक ऐसी टक्कर हुई कि सफर मातम में बदल गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.

churu car truck accident six killed seven month old infant injured (2)

आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और पीड़ितों की मदद में जुट गए. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. इसी के साथ जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई. घटना में सात महीने की बच्ची घायल थी, उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नई कार लेने गए थे... शोरूम से निकलते ही बेकाबू हुई गाड़ी, बाइक सवारों को रौंदा, CCTV में कैद हुआ हादसा

वहीं हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनके शव पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की जान चली गई है. मृतकों में परिवार के पांच सदस्य और कार का ड्राइवर शामिल है. 

वहीं जब हादसे की खबर सोमसीसर गांव पहुंची तो मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं आसपास के लोगों में शोक छा गया. शुरुआती खबरों में कार की तेज रफ्तार का जिक्र है, लेकिन दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच के बाद ही साफ हो सकेगा. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच-पड़ताल कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement