scorecardresearch
 

27 युवतियां, 6 युवक और स्पा सेंटर... मॉल के अंदर पुलिस का छापा पड़ते ही मच गई अफरा-तफरी

भिवाड़ी में पुलिस ने मॉल के अंदर चल रहे कई स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी कर दी. पुलिस टीम पहुंची तो अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान 27 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस का कहना है कि इन सेंटरों को लेकर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. अब इस पूरे मामले की जांच जारी है.

Advertisement
X
युवक-युवतियों से पूछताछ में जुटी पुलिस. (Photo: Screengrab)
युवक-युवतियों से पूछताछ में जुटी पुलिस. (Photo: Screengrab)

राजस्थान के भिवाड़ी शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित रूप से संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने मॉल में चल रहे कई स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी कर 27 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लिया है. वहीं कई संचालकों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है.

भिवाड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने मटिला चौकी प्रभारी पुनीत मीणा और भिवाड़ी मोड़ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया. शनिवार को करीब 20 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने दोपहर बाद एक साथ कई स्पा सेंटरों पर दबिश दी. 

पुलिस ने सबसे पहले भिवाड़ी बाइपास स्थित प्लाजा के स्पा सेंटरों की जांच की, जहां से कई युवतियों को हिरासत में लिया गया. इसके बाद दूसरे मॉल में चल रहे स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की गई.

यहां देखें Video

पुलिस ने जांच के दौरान बड़ी संख्या में युवतियों के दस्तावेज और पहचान संबंधी रिकॉर्ड की जांच की. मौके से 6 युवकों को भी हिरासत में लिया गया. सभी को पूछताछ के लिए भिवाड़ी मोड़ पुलिस चौकी लाया गया, जहां उनके रिकॉर्ड और गतिविधियों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: मेरठ: कंप्यूटर सेंटर की आड़ में स्पा सेंटर से चल रहा था Sex Racket, छापेमारी में 9 लड़कियां पकड़ी गईं

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से इन स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. स्थानीय लोगों और व्यापारिक संगठनों द्वारा भी समय-समय पर कार्रवाई की मांग उठाई जा रही थी. शुरुआती जांच में कुछ अनियमितताएं सामने आने के बाद पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया.

पुलिस का कहना है कि यदि जांच में अनैतिक या अवैध गतिविधियों की बातें सामने आती हैं तो संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि भिवाड़ी में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आने वाले दिनों में भी ऐसे सेंटरों की जांच और निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement