scorecardresearch
 

खेत में आ गया 10 फीट लंबा अजगर, गांव से देखने पहुंच गए 200 लोग, रात के अंधेरे में चला रेस्क्यू

राजस्थान के अलवर में खेत में काम कर रहे लोगों के बीच उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 10 फीट लंबा और 25 किलो वजनी अजगर खेत में सरकता हुआ दिखाई दिया. सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर सरिस्का के जंगल में छोड़ दिया. घटना के दौरान करीब 200 ग्रामीण मौके पर जमा हो गए.

Advertisement
X
अजगर को देखने के लिए उमड़ पड़ी 200 लोगों की भीड़. (Photo: ITG)
अजगर को देखने के लिए उमड़ पड़ी 200 लोगों की भीड़. (Photo: ITG)

राजस्थान के अलवर में खेत में काम चल रहा था. अचानक लोगों की नजर एक अजगर पर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई. अजगर करीब 10 फीट लंबा और 25 किलो वजन का था. देखते ही खेत खाली हो गया, गांव में खबर फैल गई और कुछ ही देर में सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए. करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर सरिस्का के जंगल में छोड़ दिया गया.

दरअसल, यहां अलवर-जयपुर रोड पर नटनी का बारा के पास घाटी तला सहारनपुर गांव में कुछ लोग खेत में काम कर रहे थे. उसी दौरान लोगों में हड़कंप मच गया. दरअसल, वहां एक विशालकाय अजगर मौजूद था. अजगर को देखते ही खेत में मौजूद लोग काम छोड़कर सुरक्षित जगह की ओर भागे. कुछ ही मिनटों में गांव में खबर फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. किसी ने तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी.

alwar 10 foot 25 kg python rescued farm after half hour operation

सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम के सदस्य चिन्मय मैसी अपनी टीम के साथ रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंचे. लेकिन रेस्क्यू आसान नहीं था. चारों तरफ अंधेरा था और अजगर लगातार अपनी जगह बदल रहा था. ऐसे में टीम को काफी सावधानी के साथ ऑपरेशन शुरू करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: किचन में ब्लैक कोबरा, आंगन में 8 फीट का अजगर... नजर पड़ी तो पूरी फैमिली दहशत में आ गई, फिर हुआ रेस्क्यू

Advertisement

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने आखिरकार अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया. रेस्क्यू टीम के मुताबिक, अजगर करीब 10 फीट लंबा, 25 किलो वजनी और नर (मेल) था. इस दौरान गांव में मानो मेला लग गया. करीब 200 ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. लोग पहली बार इतने बड़े अजगर को इतने करीब से देख रहे थे.

कई लोग मोबाइल से फोटो खींचने लगे तो कई वीडियो बनाने में जुट गए. हालांकि रेस्क्यू टीम लगातार लोगों को दूरी बनाए रखने और अजगर के पास न जाने की सलाह देती रही. रेस्क्यू पूरा होने के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से सरिस्का के जंगल में छोड़ दिया गया, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में लौट सके.

रेस्क्यू टीम के सदस्य चिन्मय मैसी ने बताया कि बारिश के मौसम में अजगर और दूसरे सांप अक्सर अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं. ऐसे में अगर कहीं भी इस तरह का कोई वन्यजीव दिखाई दे तो उसे पकड़ने या छेड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें. तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें. कई बार घबराहट में लोग खुद भी घायल हो जाते हैं और वन्यजीव को भी नुकसान पहुंचता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement