scorecardresearch
 
Advertisement

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सील करके डोनाल्ड ट्रंप क्या हासिल करना चाहते हैं? देखें विशेष

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सील करके डोनाल्ड ट्रंप क्या हासिल करना चाहते हैं? देखें विशेष

विशेष में बात ईरान और अमेरिका के बीच तनाव की. और तनाव के इन हालात के बीच अब से कुछ देर पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बैक टू बैक सोशल मीडिया की 2 पोस्ट की हैं. ट्रंप का कहना है कि उन्होंने अमेरिकी नेवी को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में छोटी नावों पर हमले के आदेश दिये हैं. ट्रंप का कहना है ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री माइन्स बिछा रहा है. और अमेरिका इन माइन्स को हटा रहा है. ट्रंप ने दूसरी पोस्ट करके ये भी दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है. कोई भी जहाज बिना अमेरिकी नेवी की इजाजत के यहां ना तो दाखिल हो सकता है और ना ही यहां से जा सकता है. और तब तक वो इस नाकेबंदी को जारी रखेंगे, जब तक ईरान डील ना कर ले.

Advertisement
Advertisement