पूरे देश की नजरें दो शहरों पर टिकी हुई हैं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई... दोनों ही जगहों पर मुख्यमंत्री तय होना था.. और कोलकाता से आज ये तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई कि शुभेंदु अधिकारी ही पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे. TVK के थलापति विजय को बहुमत के लिए जरूरी नंबर मिल गया.. उन्हें लेफ्ट की दोनों पार्टियों और वीसीके ने कुल 6 विधायक दे दिये हैं.. और अब वो बहुमत के लिए जरूरी 118 का नंबर पार कर चुके हैं.