राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा हुआ है. आजतक के हाथ वो दस्तावेज लगे हैं जिनमें चढ़ावा चोरों ने अपना गुनाह कबूल किया है, गिरफ्तार आठों आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा का पैसा चुराया. आरोपियों ने पुलिस को वो जगह भी बताई जहां उन्होंने चोरी का पैसा रखा हुआ था, अब पुलिस ने आठों आरोपियों के पास से वो पैसा बरामद किया है. देखें...