मुंबई के वर्ली इलाके में एट्रिया मॉल के पास रविवार सुबह-सुबह हिट एंड रन का एक मामला सामने आया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई. वर्ली के कोलीवाड़ा में रहने वाले मछुआरा पति-पत्नी प्रदीप नखवाऔर कावेरी नखवा मछली लेने के लिए ससून डॉक गए थे. मछली से लदी अपनी स्कूटी के साथ वापस लौटते समय उन्हें एक बीएमडब्ल्यू कार ने पीछे से टक्कर मार दी.