पांच राज्यों में चुनावी नतीजों के बाद अब सरकार बनाने की प्रक्रिया जारी है. कहीं मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर मंथन चल रहा है तो कहीं बहुमत के आंकड़े को छूने का समीकरण सेट किया जा रहा है. बैठकों का दौर जारी है. आज आपको बताएंगे कि कहां क्या खेल चल रहा है. सबसे पहले बात करते हैं पश्चिम बंगाल की. जहां बीजेपी पहली बार सरकार बनाने जा रही है. 8 मई को पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. जिसमें अमित शाह शामिल होंगे. इस विधायक दल की बैठक में सीएम के चेहरे पर मुहर लग जाएगी. जिसके बाद 9 मई को पश्चिम बंगाल में बीजेपी का मुख्यमंत्री शपथ लेगा. 9 मई को गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती भी है. ऐसे में इस मौके पर बीजेपी शपथ समारोह में शक्ति प्रदर्शन करती नजर आएगी. जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.