scorecardresearch
 
Advertisement

ईरान ने होर्मुज के बाद अब अल मंदेब बंद करने को लेकर चेताया, देखें रणभूमि

ईरान ने होर्मुज के बाद अब अल मंदेब बंद करने को लेकर चेताया, देखें रणभूमि

मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच पीएम मोदी कल सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात करेंगे. हालांकि आचार संहिता के चलते इस बातचीत में चुनावी राज्यों के सीएम शामिल नहीं होंगे. ईरान के खिलाफ युद्ध का आज 27वां दिन है. अमेरिका के राष्ट्रपति जीत का दावा कर रहे हैं. साथ ही वो ये भी कह रहे हैं कि ईरान समझौता करने के लिए बेताब है. लेकिन ईरान दोनों ही दावों को खारिज कर रहा है. इस बीच, अमेरिका ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी कर रहा तो ईरान एक और समुद्री जलमार्ग को बंद करने की धमकी दे चुका है. ईरान ने ये धमकी दी है कि अगर उस पर जमीनी हमला हुआ तो वो लाल सागर और अदन की खाड़ी को जोड़ने वाले बाब अल मंदेब जलडमरूमध्य को बंद कर देगा. अगर ऐसा हुआ, तो विश्व के सामने तेल संकट और गहरा जाएगा. तस्नीम न्यूज एजेंसी ने ईरानी के सैन्य सूत्रों के हवाले से कहा है कि अगर ईरान के खार्ग द्वीप पर कब्जे की कोशिश की गई तो वो स्वेज नहर से होने वाले सारे व्यापार को ठप कर देगा, क्योंकि अगर यमन के पास बाब अल मंदेब स्ट्रेट बंद हुआ तो दुनिया के 12 प्रतिशत तेल आने जाने का रास्ता भी बंद हो जाएगा. दुनिया को 20 प्रतिशत तेल-गैस की सप्लाई का रास्ता होर्मुज पहले ही लगभग बंद है. अब ये रास्ता भी बंद हुआ तो तेल के दाम और उसकी किल्लत का संकट बेकाबू हो सकता है.

Advertisement
Advertisement