संगरूर में सीएम भगवंत मान की लोक मिलनी में काला झंडा दिखाने वाले युवक मोहनजीत सिंह का मामला तूल पकड़ चुका है. हिरासत से बाहर आने के बाद मोहनजीत ने पुलिस पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं विपक्ष दल भी इस पूरे मामले में अब सरकार और पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मोहनजीत के आरोपों में कितनी सच्चाई है? और अगर आरोप सही हैं तो पुलिसिया एक्शन के लिए कौन जिम्मेदार होगा?