पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले बंदी सिंहों की रिहाई का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है... जगतार सिंह हवारा की पैरोल और जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर पंजाब बंद रहा... सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई जिलों में बाजार बंद रहे, स्कूल बंद रहे और कई जगह हाईवे तक जाम किए गए... इस बंद को अकाली दल समेत कई सिख संगठनों का समर्थन मिला... वहीं प्रदर्शनकारियों ने भगवंत मान सरकार और केंद्र सरकार दोनों पर निशाना साधा...