गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में राहुल गांधी को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है. अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह अपनी हार का ठीकरा 'वोट चोरी' पर फोड़ रहे हैं, उसे देखते हुए अगले 30 सालों तक उनका नंबर नहीं आएगा. शाह ने विपक्ष की 'नकारात्मक राजनीति' पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी. देखें खबरदार.