हल्ला बोल कार्यक्रम में राहुल गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच जारी राजनीतिक घमासान पर चर्चा की गई. राहुल गांधी ने हाल ही में चुनाव आयोग और विरोध प्रदर्शनों के मुद्दे पर अमित शाह को चुनौती दी. दूसरी ओर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि महज कुछ हजार लोगों की भीड़ से कोई पूरे देश की आवाज नहीं बन सकता. उन्होंने यह भी दावा किया कि वर्ष 2029 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी और कांग्रेस को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ेगा.