आज Gen Z पर सियासत की लड़ाई और तीखी हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर नाराज़ फूफा वाला तंज किया. और ये संदेश देने की कोशिश की कि विपक्ष देश की तरक्की को पचा नहीं पा रहा. वडोदरा में वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तीन नए सेक्शन समेत पीएम मोदी ने 35 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इन विकास परियोजनाओं को देश को सौंपते हुए Gen Z के सामने पीएम ने कहा कि युवा झूठ की गूंज से नहीं सच की हुंकार से चलता है. गौरतलब है कि राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज नाम से युवाओं से संवाद किए हैं. देखें...