युद्ध का आज 28वां दिन है और लड़ाई जोरदार जारी है. वैसे तो आज अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा केंद्रों पर हमले न करने की मियाद 10 दिन और बढ़ाकर 6 अप्रैल कर दी. लेकिन ये पॉजिटिव संकेत नहीं, क्योंकि ईरान, ट्रंप की किसी शर्त को मानने को तैयार नहीं. जबकि ट्रंप को मानो सारे पत्ते चल देने पड़ रहे हैं. सवाल है कि क्या ट्रंप अपने लिए मोहलत ले रहे हैं? क्योंकि आज ही खबर है कि अमेरिका 10 हजार अतिरिक्त अमेरिकी पश्चिम एशिया में तैनात करने जा रहा है.