आज दोपहर में जारी होगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट. (Photo: Representational Image) Bihar Board 2026 Result:पटना: बिहार बोर्ड एक बार फिर देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी कर इतिहास रचने की तैयारी में है. 15 फरवरी से 23 फरवरी 2026 के बीच आयोजित हुई मैट्रिक परीक्षा में इस साल करीब 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट 23 मार्च को जारी होने के बाद अब सबकी नजरें 10वीं के नतीजों पर टिकी हैं.
बोर्ड के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और अब टॉपर्स के इंटरव्यू की प्रक्रिया चल रही है. बिहार बोर्ड की यह परंपरा रही है कि रिजल्ट जारी करने से पहले टॉप 10 में आने वाले छात्रों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाता है ताकि पारदर्शिता बनी रहे.
पिछले साल (2025) मैट्रिक का रिजल्ट 29 मार्च को दोपहर 12:15 बजे जारी किया गया था, जिसमें कुल 82.91% छात्र सफल हुए थे. इस साल भी उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च के आखिरी हफ्ते (संभवतः 30 या 31 मार्च) तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे, हालांकि ओरिजिनल मार्कशीट उन्हें कुछ दिनों बाद अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि लिंक एक्टिव होते ही वे बिना किसी देरी के अपना रिजल्ट देख सकें.
शिक्षा विभाग के गलियारों में चर्चा है कि बोर्ड आज शाम तक नतीजों की घोषणा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. छात्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर बिहार बोर्ड के आधिकारिक हैंडल को फॉलो कर सकते हैं, जहां सबसे पहले सूचना दी जाएगी.
अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में केवल 2-4 अंकों से फेल हो रहा है, तो बोर्ड उसे 'ग्रेस मार्क्स' देकर पास कर सकता है. यह नियम उन छात्रों के लिए संजीवनी साबित होता है जो पासिंग मार्क (33%) के बेहद करीब आकर चूक जाते हैं, ताकि उनका पूरा साल बर्बाद न हो.
ऑनलाइन जारी होने वाली मार्कशीट में छात्र का नाम, रॉल नंबर, रॉल कोड, माता-पिता का नाम और हर विषय में प्राप्त अंक (Theory + Practical) दर्ज होंगे. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर ले लें, क्योंकि यही भविष्य में ग्यारहवीं (11th) में एडमिशन के समय प्रोविजनल डॉक्यूमेंट का काम करेगा.
Bihar Board 10th Result Kab Aaega:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर पटना स्थित मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का औपचारिक एलान करेंगे. इस दौरान न केवल पास प्रतिशत (Pass Percentage) बताया जाएगा, बल्कि राज्य के टॉप-10 होनहारों की सूची (Toppers List) भी जारी की जाएगी.
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं. अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे बोर्ड की ओर से आयोजित 'कम्पार्टमेंट परीक्षा' में शामिल होकर अपना साल बचाने का मौका मिलेगा.
10th Result 2026 Bihar Board: मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए 'रोल कोड' और 'रोल नंबर' की आवश्यकता होगी. इनके बिना ऑनलाइन मार्कशीट एक्सेस करना संभव नहीं होगा, इसलिए परीक्षार्थी अपने दस्तावेज अभी से संभाल कर रख लें.
Bihar 10th Result 2026: पिछले कुछ सालों के ट्रेंड्स को देखें तो बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा है. हाल ही में जारी 12वीं के नतीजों में भी छात्राओं ने अपना दबदबा कायम रखा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि 10वीं में राज्य का 'स्टेट टॉपर' कौन बनता है.
Bihar Board 10th Result 2026: नतीजे घोषित होते ही biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है. ऐसी स्थिति में छात्र आजतक.इन के इस लाइव ब्लॉग पर दिए गए डायरेक्ट लिंक या SMS सर्विस के जरिए भी अपना स्कोर देख पाएंगे.
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट से पहले राज्य के संभावित टॉपर्स का इंटरव्यू और वेरिफिकेशन प्रोसेस आज पूरा कर सकता है. बोर्ड ऑफिस में विशेषज्ञों की टीम छात्रों की हैंडराइटिंग और उनके विषयों के ज्ञान की जांच कर रही है, जिसके बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.