scorecardresearch
 
Advertisement

क्या बीजेपी का जय श्रीराम Vs टीएमसी का जय बांग्ला होगा बंगाल चुनाव? देखें दंगल

क्या बीजेपी का जय श्रीराम Vs टीएमसी का जय बांग्ला होगा बंगाल चुनाव? देखें दंगल

पश्चिम बंगाल के सियासी रण में ममता बनर्जी को सियासी शिकस्त देने के लिए चक्रव्यूह तैयार किया गया है. पहले बीजेपी ने ममता के खिलाफ भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी को उतारकर उनकी मुश्किलें बढ़ाईं फिर हुमायूं कबीर ने ममता के खिलाफ मुस्लिम महिला उम्मीदवार उतारकर चुनौती और बढ़ा दी. इससे पहले चुनाव की तारीखों के ऐलान के तुरंत बाद चुनाव आयोग ने बंगाल के बड़े अधिकारियों के ट्रांसफर हुए. फिर कई जिलों में पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए. खबर है कि, सब मिलाकर बंगाल में 60 अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं. इधर, मुस्लिम वोटों के बल पर बंगाल में राज करने वाली ममता बनर्जी को इस बार मुस्लिम वोटों के बंटवारे का डर भी सता रहा है. हुमायूं कबीर ने 182 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर ममता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. आपको बता दें कि, भवानीपुर में 20 प्रतिशत वोटर मुसलमान हैं. वहीं एसआईआर के दौरान इस विधानसभा सीट से 40 हजार वोटरों के नाम काटे जा चुके हैं. कुल मिलाकर ममता की राहें आसान नहीं लग रहीं. इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की छापेमारी में 8 जनवरी को दखल देने के मामले में ममता बनर्जी को फटकार लगाई है. जिससे ममता चौतरफा घिरती जा रहीं हैं.

Advertisement
Advertisement