आज देश के दर्शकों और बंगाल के लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि चुनावी नतीजों में मिली हार के बाद क्या बंगाल में ममता बनर्जी के पास पार्टी भी बचेगी या नहीं. क्योंकि पार्टी में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत हो चुकी है. 80 में से करीब 60 विधायक बगावत कर चुके हैं, अपना अलग नेता विपक्ष और चीफ व्हिप चुन चुके हैं. लेकिन ममता बनर्जी भतीजे अभिषेक की मुखालफत कबूल नहीं कर रहीं.