आज सबसे पहले हम आपको अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का एनाकोंडा प्लान बताएंगे.. जिसके जरिये.. एक तरफ वो शांति की बातें कर रहे हैं. और दूसरी तरफ घेराबंदी करते हुए ईरान का गला घोंटने की तैयारी कर रहे हैं. जैसे एनाकोंडा अपने शिकार को जकड़कर मारता है, ठीक वैसे ही अमेरिका, ईरान की समुद्री नाकेबंदी कर रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में अमेरिका ने 10 हज़ार सैनिक, USS अब्राहम लिंकन जैसे एयरक्राफ्ट कैरियर और 90 मिसाइलों से लैस डिस्ट्रॉयर्स तैनात कर दिए हैं.