scorecardresearch
 

सांप ने काटा तो पकड़कर डब्बे में डाल लाई महिला, अस्पताल पहुंची तो हैरान रह गए डॉक्टर

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में मणिमा नायक नाम की महिला को घर पर एक जहरीले सांप ने काट लिया. महिला ने सांप को पकड़कर बिस्कुट के डिब्बे में बंद कर दिया. तबीयत बिगड़ने पर परिवार वाले उन्हें एंबुलेंस से मथिली उप-जिला अस्पताल ले गए और जिंदा सांप को भी साथ लेकर पहुंचे. महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement
X
सांप ने काटा तो पकड़कर डब्बे में डाल लाई महिला, डॉक्टर भी रह गए हैरान (Photo: itg)
सांप ने काटा तो पकड़कर डब्बे में डाल लाई महिला, डॉक्टर भी रह गए हैरान (Photo: itg)

ओडिशा के मलकानगिरी जिले के मथिली ब्लॉक के कुरुमपाली गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया. इसके बाद महिला ने सांप को भागने नहीं दिया, बल्कि उसे पकड़कर एक बिस्कुट के डिब्बे में बंद कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, मणिमा नायक बुधवार शाम अपने घर पर थीं. इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनके पैर पर काट लिया. सांप के काटने के बाद भी मणिमा घबराई नहीं. उन्होंने किसी तरह सांप को पकड़ लिया और उसे एक बिस्कुट के डिब्बे में रख दिया.

कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी.इसके बाद परिवार के लोग उन्हें एंबुलेंस से मथिली उप-जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. खास बात यह रही कि परिवार वाले महिला के साथ उस जिंदा सांप को भी अस्पताल लेकर गए, जिसने उन्हें काटा था.

परिवार का मानना था कि अगर डॉक्टर सांप को देख लेंगे तो उन्हें यह पहचानने में आसानी होगी कि वह किस तरह का सांप है.इससे इलाज करने और सही दवा देने में मदद मिल सकती है. अस्पताल पहुंचने के बाद महिला को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया. वहीं, परिवार के लोग डॉक्टरों को वह डिब्बा भी दिखाते नजर आए जिसमें जिंदा सांप रखा गया था.

Advertisement

फिलहाल मणिमा नायक का अस्पताल में इलाज चल रहा है.बताया गया है कि परिवार सांप को इसलिए साथ लेकर आया था ताकि डॉक्टर सांप की पहचान कर सकें और उसी के अनुसार इलाज शुरू कर सकें.

 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement