scorecardresearch
 

सड़क पर बिखरे अंगूर लूटने की मची होड़... ट्रक ने लोडिंग गाड़ी में मारी टक्कर, ड्राइवर घायल

Vidisha News: हादसे में ऑटो चालक के हाथ में चोट आई, जिसे आसपास मौजूद लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया. दुर्घटना के बाद ऑटो में भरे अंगूर सड़क पर बिखर गए, जिन्हें वहां से गुजर रहे लोगों ने बड़ी मात्रा में उठा लिया.

Advertisement
X
अंगूरों से भरी सड़क और लोगों की लूट.(Photo:Screengrab)
अंगूरों से भरी सड़क और लोगों की लूट.(Photo:Screengrab)

मध्य प्रदेश के विदिशा के हाईवे बायपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. महाराजा खेत सिंह खंगार की प्रतिमा के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर भोपाल की ओर से आ रहे अंगूर से भरे एक लोडिंग ऑटो को गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

हादसे में लोडिंग ऑटो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया. हालांकि, हादसे के बाद एक अजीब स्थिति देखने को मिली.

ऑटो में भरे अंगूर सड़क पर चारों ओर बिखर गए, जिसे देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों में अंगूर बटोरने की होड़ मच गई. लोग घायल की मदद करने के बजाय बड़ी मात्रा में अंगूर उठाकर अपने साथ ले जाते दिखाई दिए.

टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक मिर्जापुर की ओर से गलत साइड पर बेहद तेज रफ्तार में आ रहा था. देखें VIDEO:- 

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और 100 डायल की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ऑटो को सड़क से हटाया और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है. हाईवे पर बन रहे फ्लाईओवर के पास अक्सर गलत साइड से आने वाले वाहन इस तरह के हादसों का कारण बन रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement