24 से 30 अगस्त का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए उम्मीद और नए अवसर लेकर आ सकता है. इस दौरान सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में रहेंगे, जबकि बुधादित्य योग का प्रभाव भी देखने को मिलेगा. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार कन्या, वृश्चिक, मकर, वृषभ और कुंभ राशि वालों को रुके कामों में तेजी, आर्थिक राहत, करियर में अवसर और व्यापार में लाभ के संकेत मिल रहे हैं.