scorecardresearch
 

उमा भारती के भतीजे और MP सरकार में मंत्री रहे राहुल लोधी को जान से मारने की धमकी, FIR

MP की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे और पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है. इस मामले में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
X
पूर्व मंत्री राहुल की पत्नी उमिता लोधी की शिकायत पर FIR.(Photo:ITG)
पूर्व मंत्री राहुल की पत्नी उमिता लोधी की शिकायत पर FIR.(Photo:ITG)

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है. राहुल  BJP MLA और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं. इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रजीत सिंह यादव ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि 22 फरवरी को एक आदमी ने फेसबुक पर राहुल सिंह लोधी की जान को कथित तौर पर धमकी देने वाला एक पोस्ट अपलोड किया था.

लोधी की पत्नी और टीकमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता लोधी की शिकायत पर  एक अनजान आदमी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई.

पुलिस अब फेसबुक अकाउंट होल्डर की पहचान करने और उसका पता लगाने में जुट गई है.

बता दें कि राहुल लोधी 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीकमगढ़ जिले के खरगापुर विधानसभा क्षेत्र से MLA चुने गए थे. उन्हें शिवराज सरकार में कुटीर और ग्रामीण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था. वह टीकमगढ़ में अपने निजी घर में रहते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement