scorecardresearch
 

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग अदालत से जमानत मिल गई है. शादी के कुछ दिनों बाद हनीमून पर मेघालय गए राजा की 2 जून 2025 को खाई से लाश मिली थी. जांच में सोनम पर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा. उसे 9 जून को गाजीपुर से हिरासत में लिया गया था. पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंधों के चलते हत्या की योजना बनाई गई. मामले में कई अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हुए.

Advertisement
X
राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी. Photo ITG
राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी. Photo ITG

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग की अदालत से जमानत मिल गई है. सोनम लंबे समय से शिलांग की जेल में बंद थी और इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था.

राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी. इस मामले में सोनम रघुवंशी सहित कुल आठ लोगों को शिलांग पुलिस ने गिरफ्तार किया था. हालांकि, इससे पहले इस प्रकरण में तीन अन्य आरोपियों को भी जमानत मिल चुकी है. अब सोनम को राहत मिलने के बाद मामले ने फिर से नया मोड़ ले लिया है.

पिछले साल मई महीने में हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी पिछले साल मई महीने में हुई थी. शादी के कुछ समय बाद दोनों इंदौर से मेघालय के शिलांग हनीमून मनाने के लिए रवाना हुए थे. शुरुआत में यह यात्रा सामान्य मानी जा रही थी, लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों के लापता होने की खबर सामने आई, जिसने परिवार और पुलिस दोनों को चिंतित कर दिया.

Advertisement

शिलांग की एक घाटी से बरामद हुआ था राजा का शव
लंबी तलाश के बाद 2 जून 2025 को राजा रघुवंशी का शव शिलांग की एक घाटी में बरामद हुआ. इस बरामदगी ने पूरे मामले को हत्या की दिशा में मोड़ दिया. जांच के दौरान पुलिस ने कई अहम सुराग जुटाए, जिसके आधार पर सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी माना गया.

9 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हिरासत में लिया गया था
इसके बाद 9 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सोनम रघुवंशी को पुलिस हिरासत में लिया गया. पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर शिलांग ले जाया गया, जहां वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थी.

अब अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के बाद इस मामले पर फिर से चर्चा तेज हो गई है. कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि जमानत मिलने का अर्थ आरोपों से मुक्ति नहीं है, बल्कि यह केवल सुनवाई के दौरान अस्थायी राहत है. वहीं, पीड़ित पक्ष की नजरें अब आगामी सुनवाई पर टिकी हैं, जहां मामले के अंतिम फैसले की दिशा तय होगी.

हनीमून मनाने शिलांग गए थे
राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का विवाह 11 मई 2025 को हुआ था. शादी के कुछ ही दिनों बाद, 21 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग पहुंचे. यह यात्रा उनके वैवाहिक जीवन की शुरुआत मानी जा रही थी, लेकिन 23 मई को अचानक दोनों के लापता होने की खबर ने पूरे परिवार को चिंता में डाल दिया.

Advertisement

लगातार तलाश के बाद करीब 10 दिन बाद पुलिस ने लगभग 30 फीट गहरी खाई से राजा रघुवंशी का बुरी तरह क्षत-विक्षत शव बरामद किया. शव पर धारदार हथियार से किए गए थे. जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी. उस समय सोनम का कोई पता नहीं चल रहा था, जिससे संदेह और गहरा गया.

बाद में सोनम ने उत्तर प्रदेश में आत्मसमर्पण किया. पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. इसी पूछताछ के आधार पर आकाश, आनंद और विशाल नामक तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

जांच एजेंसियों के अनुसार, सोनम का राज कुशवाहा नामक युवक से कथित प्रेम संबंध था, हालांकि उसके परिवार ने इस दावे को स्वीकार नहीं किया. पुलिस का आरोप है कि इसी रिश्ते के चलते हत्या की साजिश रची गई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement