scorecardresearch
 

MP के शिवपुरी में बवाल... अंबेडकर की प्रतिमा जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, महिलाओं-पुरुषों ने फेंके पत्थर

MP के शिवपुरी में पुलिस कार्रवाई के दौरान बवाल हो गया. यहां सरकारी जमीन पर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी. प्रशासन का कहना है कि ये नियमों के विरुद्ध था. इसी को लेकर पुलिस टीम प्रतिमा जब्त करने पहुंची थी, तभी महिलाओं-पुरुषों ने पुलिस प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया.

Advertisement
X
भीम आर्मी ने किया था कोलारस थाने का घेराव. (Photo: Screengrab)
भीम आर्मी ने किया था कोलारस थाने का घेराव. (Photo: Screengrab)

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया. हालांकि पुलिस ने इस दौरान हालात को काबू करते हुए लोगों के हाथों से पत्थर छीन लिए. अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन पर कोई प्रतिमा बिना किसी अनुमति के स्थापित नहीं की जा सकती. ऐसा करने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा.

ये पूरा मामला कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम अनंतपुर का है. आरोप है कि बिना अनुमति के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को सरकारी जमीन पर स्थापित कर दिया गया. इसकी शिकायत हुई तो प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने बिना अनुमति लगाई गई प्रतिमा को जब्त कर लिया.

यहां देखें Video

यह भी पढ़ें: पटना में पुलिस पर पथराव और गाड़ियों में आगजनी, दो नाबालिग बच्चों की मौत के विरोध में परिजनों ने किया हंगामा

इस बात को लेकर कुछ ग्रामीण नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया. हालांकि टीम ने पत्थरों को छीनकर फेंक दिया. इस पूरे मामले को लेकर भीम आर्मी ने कोलारस थाने का घेराव भी किया गया था और नेताओं ने एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा था.

Advertisement

Shivpuri Tension After Unauthorized Ambedkar Statue Removed Villagers Pelt Stones at Officials

इस घटनाक्रम को लेकर प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने के मामले में दो लोगों पर कार्रवाई की गई है, वहीं प्रतिमा को जब्त कर लिया गया है. इस मामले में एसडीएम अनूप श्रीवास्तव का कहना है कि थाने का घेराव कर आरोपियों को छुड़वाने की मांग भी की जा रही थी.

इसे लेकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है. इसलिए कानूनी कार्रवाई का सहारा लें. एसडीएम का कहना है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार की प्रतिमा को स्थापित नहीं किया जा सकता, जब तक कि उसकी नियमों के अनुसार परमिशन न ली जाए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement