scorecardresearch
 

'नॉर्मल डिलीवरी' से पैदा हुए एक साथ 3 बच्चे, MP की कंचन सोनी अब 7 बच्चों की मां

Triplets birth normal delivery: सतना में कुदरत का करिश्मा! पन्ना की महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से तीन स्वस्थ बच्चों को दिया जन्म. पहले से थे 4 बच्चे, अब 7 बच्चों के साथ कंचन सोनी के घर गूंजी खुशियां. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Advertisement
X
सतना जिला अस्पताल में गूंजी ट्रिपलेट्स की किलकारी.(Photo:Screengrab)
सतना जिला अस्पताल में गूंजी ट्रिपलेट्स की किलकारी.(Photo:Screengrab)

MP के सतना जिला अस्पताल में एक बार फिर कुदरत का अनोखा नजारा देखने को मिला. पन्ना जिले के सलेहा इलाके की रहने वाली 34 वर्षीय कंचन सोनी ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है. सबसे चौंकाने वाली और सुखद बात यह है कि ये तीनों जन्म नॉर्मल डिलीवरी के जरिए हुए हैं, जो कि ट्रिपलेट्स के मामले में काफी दुर्लभ माना जाता है. डेढ़ घंटे के भीतर आए तीन नन्हे मेहमान... 

सतना जिला अस्पताल में 27 अप्रैल की रात करीब डेढ़ घंटे के अंतराल में तीनों शिशुओं का जन्म हुआ. 10:34 बजे पहले पुत्र का जन्म हुआ. इसके ठीक 11 मिनट बाद 10:45 बजे दूसरे पुत्र ने जन्म लिया. इसके बाद करीब एक घंटे के इंतजार के बाद 11:57 बजे एक पुत्री का जन्म हुआ. 

तीनों शिशुओं का वजन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी बेहतर पाया गया है, जो क्रमशः 2 किलो, 2.300 किलो और 2.650 किलो है. 

गायनी विभाग की एचओडी डॉ. मंजू सिंह के अनुसार, मां और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें फिलहाल पीएनसी वार्ड में विशेष ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. हैरानी की बात यह भी है कि कंचन सोनी के पहले से ही चार बच्चे (11, 9, 7 और 5 वर्ष) हैं 

जाहिर सी बात है कि यहां परिवार नियोजन कार्यक्रम हम दो हमारे दो की धज्जियां उड़ गई हैं. प्रसूता कंचन अब हम दो हमारे सात नारे के साथ है यानी अब इन तीन नए मेहमानों के आने से परिवार में बच्चों की कुल संख्या सात हो गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हमने एक पर ही समाप्त कर दिया, आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो'

हालांकि, यह मामला जिला अस्पताल में परिवार नियोजन कार्यक्रमों के लिए एक चुनौती की तरह देखा जा रहा है, लेकिन सुरक्षित प्रसव और बच्चों की किलकारियों ने परिजनों के चेहरे पर खुशी ला दी है. 

परिजनों को गर्भावस्था के पांचवें महीने में ही सोनोग्राफी के जरिए इस बात का पता चल गया था कि घर में एक साथ तीन नन्हे मेहमान आने वाले हैं. सतना जिला अस्पताल में इससे पहले भी नवंबर 2025 में ट्रिपलेट प्रसव का सफल मामला सामने आ चुका है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement