कनाडा के एडमोंटन (एडम टर्न) में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां के एक स्थानीय गुरुद्वारे में कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से हमला किया गया है. इस हमले की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे काफी विचलित करने वाली हैं. गुरुद्वारे के भीतर हुए इस अचानक हमले में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया.