scorecardresearch
 

MP के राजगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक... 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटा, बाजार आने-जाने वालों में दहशत

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में एक आवारा कुत्ते ने 6 घंटे के अंदर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया. शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक कुत्ते ने बाजार में आने-जाने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों पर हमला किया.

Advertisement
X
कुत्ते ने 26 लोगों को काटा, बाजार में दहशत. (Photo: ITG)
कुत्ते ने 26 लोगों को काटा, बाजार में दहशत. (Photo: ITG)

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में एक आवारा कुत्ते ने लोगों के बीच दहशत फैला दी. शुक्रवार को महज 6 घंटे के अंदर कुत्ते ने 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया. दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक कुत्ता बाजार में घूमता रहा और रास्ते से गुजर रहे लोगों पर हमला करता रहा. किसी को खरीदारी के लिए बाजार जाना था तो कोई अपने दोपहिया वाहन से निकल रहा था. कुत्ते ने कई लोगों को अपना निशाना बना लिया.

इस घटना के बाद बाजार में आने-जाने वाले लोग डरे हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए खिलचीपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने सभी को जरूरी इलाज दिया और रेबीज से बचाव के इंजेक्शन लगाए. दूसरी तरफ, लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी कुत्ते को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

Rajgarh Stray dog ​​terror 26 people bitten within 6 hours panic market

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे से कुत्ते ने लोगों को काटना शुरू किया. इसके बाद शाम 6 बजे तक वह लगातार अलग-अलग लोगों पर हमला करता रहा. कुत्ते ने ज्यादातर लोगों के पैरों को निशाना बनाया. कुछ लोगों को गहरे घाव भी आए हैं. पीड़ितों ने बताया कि कुत्ता बाजार में अचानक लोगों पर झपट रहा था. वह सड़क से गुजर रहे दोपहिया वाहनों के पीछे भी दौड़ता और लोगों को काट लेता था. इस वजह से बाजार में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. कई लोग कुत्ते के डर से रास्ता बदलकर निकलने लगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में आवारा कुत्ते के हमले से मचा हड़कंप, 24 घंटे में 35 लोगों को बनाया शिकार

कुत्ते के हमले में घायल सभी लोगों को खिलचीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां उनका इलाज किया गया. ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. कमल दांगी के मुताबिक, कुत्ते के काटने से घायल लोगों को जरूरी उपचार के साथ रेबीज से बचाव के इंजेक्शन लगाए गए. कई लोगों के घाव थे तो कुछ लोगों के पैरों से खून निकल रहा था. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर है कि अगर कुत्ते को जल्द नहीं पकड़ा गया तो वह किसी और को भी घायल कर सकता है.

प्रशासन से शिकायत, सीएम हेल्पलाइन पर भी उठाई आवाज

लगातार हो रहे हमलों से परेशान लोगों ने स्थानीय प्रशासन से शिकायत की है. पीड़ितों ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार के समय बाजार में भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे में खुलेआम घूम रहा कुत्ता बच्चों, बुजुर्गों और खरीदारी करने आए लोगों के लिए खतरा बन सकता है. लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने और इलाके में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है. खिलचीपुर में एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की घटना ने स्थानीय व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का कहना है कि जब एक कुत्ता लगातार लोगों पर हमला कर रहा था, तो उसे पकड़ने के लिए तुरंत टीम क्यों नहीं पहुंची.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement