scorecardresearch
 

मध्य प्रदेश: अनूपपुर में चार मंजिला होटल गिरा, एक की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में शनिवार शाम चार मंजिला अग्रवाल लॉज की इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ. एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 6–7 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि पास में चल रही गहरी खुदाई से इमारत की नींव कमजोर हो गई थी. प्रशासन, पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी हैं और जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

Advertisement
X
राहत और बचाव का काम जारी है. Photo ITG
राहत और बचाव का काम जारी है. Photo ITG

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. बस स्टैंड के पास स्थित चार मंजिला अग्रवाल लॉज की इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना शनिवार शाम करीब 5:50 बजे की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते पूरी इमारत जमींदोज हो गई. हादसे के वक्त आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. हादसे में 1 व्यक्ति की मौत और 6 से 7 लोगों के घायल होने की सूचना है.

अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 6 से 7 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है. मलबा हटाने के लिए क्रेन और अन्य मशीनों का सहारा लिया जा रहा है.

स्थानीय दुकानदारों और लोगों के मुताबिक, अग्रवाल लॉज के ठीक बगल में एक पुरानी इमारत को गिराकर नया निर्माण कार्य चल रहा था. बेसमेंट बनाने के लिए गहरी खुदाई की गई थी, जिससे पास की इमारत की नींव कमजोर हो गई.

प्रारंभिक आशंका है कि इसी खुदाई के कारण होटल की इमारत एक ओर झुक गई और कुछ ही देर में पूरी तरह ढह गई. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement