scorecardresearch
 

इंदौर में बिका 149 रुपये लीटर पेट्रोल, वायरल हो गया वीडियो, प्रशासन को देनी पड़ी सफाई

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

Advertisement
X
प्रशासन ने बताया- आखिर क्यों इतनी महंगी थी कीमत.(Photo:Screengrab)
प्रशासन ने बताया- आखिर क्यों इतनी महंगी थी कीमत.(Photo:Screengrab)

इंदौर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पेट्रोल की कीमत सुनकर लोग दंग रह गए. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है. दावा किया जा रहा है कि लोहा मंडी इलाके के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल 149 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई?

दरअसल, इंदौर में सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि पेट्रोल पंप पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है. दावा किया गया कि यहां पेट्रोल 149 रुपये लीटर मिल रहा है, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए. लेकिन जब इस वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए मौके पर पड़ताल की गई, तो तस्वीर कुछ और ही निकली.

पेट्रोल पंप के मैनेजर ने खुद सामने आकर बताया कि वीडियो उनके ही पंप का है, लेकिन उसमें दिखाई जा रही जानकारी पूरी तरह से सही नहीं है. देखें VIDEO:- 

मैनेजर सागर बैरागी के मुताबिक, पंप पर सामान्य पेट्रोल और XP95 पेट्रोल खत्म हो चुका था. ऐसे में ग्राहकों की मांग को देखते हुए प्रीमियम क्वालिटी का XP100 पेट्रोल बेचा जा रहा है, जिसकी कीमत 149 रुपये प्रति लीटर है. 

Advertisement

उन्होंने यह भी साफ किया कि हर ग्राहक को पहले ही बताया जा रहा है कि यह साधारण पेट्रोल नहीं, बल्कि हाई-परफॉर्मेंस प्रीमियम पेट्रोल है, जिसे आमतौर पर स्पोर्ट्स बाइक और लग्जरी कारों में इस्तेमाल किया जाता है. यानी वायरल वीडियो में दिखाई गई हकीकत अधूरी थी, जिसने लोगों में भ्रम और सनसनी फैला दी.

यह भी पढ़ें: इंदौर में आधी रात को पैनिक... किल्लत के डर से लोगों ने फुल करा लीं गाड़ियों की टंकियां

वायरल वीडियो की सत्यता को लेकर विभाग ने नापतोल (माप-तौल) विंग से भी जांच कराई. जांच में पाया गया कि पेट्रोल पंप की मशीन में दर्ज 149 रुपये प्रति लीटर की दर पूरी तरह सही है और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई खाद्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक जानकारी या वीडियो पर विश्वास करने से पहले तथ्य जरूर जांच लें और अफवाहों से बचें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement