scorecardresearch
 

बिछिया को लेकर करता था शक! करवा चौथ के दिन पत्नी की हत्या, बेटे से बोला- मैंने तुम्हारी मां को मार दिया

Gwalior Karwa Chauth Murder Case: ग्वालियर में करवा चौथ के दिन आनंद श्रीवास्तव ने पत्नी मधु की कथित तौर पर मूसल से वार कर हत्या कर दी. पुलिस की शुरुआती जांच में बिछिया को लेकर शक वजह सामने आया है. 14 साल के बेटे ने भी घटना के बाद पिता की बात बताई.

Advertisement
X
आनंद और मधु ने साल 2010 में किया था प्रेम विवाह.(Photo:ITG)
आनंद और मधु ने साल 2010 में किया था प्रेम विवाह.(Photo:ITG)

MP News: ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पत्नी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की वजह पत्नी को गिफ्ट में मिली बिछिया को लेकर पति का शक सामने आया है.

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी आनंद श्रीवास्तव को शक था कि पत्नी मधु को बिछिया उसके बड़े भाई ने दी है और दोनों के बीच गलत संबंध हैं. इसी शक में उसने सोती हुई पत्नी के सिर और चेहरे पर मूसल से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी.

वारदात के बाद आरोपी ने खुद 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. वहीं, 14 साल के बेटे ने बताया कि चीख-पुकार सुनकर उसकी नींद खुली तो पिता ने कहा- मैंने तुम्हारी मां को मार दिया.

जांच में सामने आया है कि मधु करवाचौथ के लिए बिछिया का नया सेट लाई थी. पति के पूछने पर उसने इसे गिफ्ट में मिलना बताया, लेकिन आनंद को अपने बड़े भाई पर शक था. घटना की सुबह बिछिया देखकर वह गुस्से में आ गया और पत्नी की हत्या कर दी.

Advertisement

पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल मूसल जब्त किया है. एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं.

आरोपी पति की मानसिक हालत पर संदेह

CSP मुरार संदीप बांगरे के मुताबिक, शुरुआती जांच में पत्नी के चरित्र पर शक और घरेलू विवाद की बात सामने आई है. आरोपी की मानसिक स्थिति को लेकर भी जांच की जा रही है.

16 साल पहले किया था प्रेम विवाह
 
2010 में प्रेम विवाह करने वाले आनंद और मधु के रिश्ते का अंत करवाचौथ के दिन खौफनाक हत्या के साथ हुआ. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर शक की यह आग इतनी बढ़ी कि आरोपी ने अपनी पत्नी की जान ही ले ली.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement