scorecardresearch
 

भोपाल: पोस्टमार्टम के बाद खुले में करने लगे लाश की सिलाई, सामने से गुजरते रहे लोग

भोपाल के हमीदिया अस्पताल से सामने आई एक तस्वीर ने स्वास्थ्य व्यवस्था और मानव संवेदनाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पोस्टमार्टम के बाद एक अज्ञात शव को खुले में स्ट्रेचर पर रखकर सिलाई किए जाने का मामला चर्चा में है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.

Advertisement
X
भोपाल के अस्पताल में लापरवाही (Photo: itg)
भोपाल के अस्पताल में लापरवाही (Photo: itg)

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. शहर के हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद एक शव के साथ कथित लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को नग्न अवस्था में मर्चुरी से बाहर लाया गया और खुले में स्ट्रेचर पर रखकर उसकी सिलाई की गई.

जानकारी के अनुसार सोमवार को बजरिया थाना पुलिस को एक अज्ञात शव मिला था. शव की पहचान नहीं होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया. मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई, लेकिन इसके बाद जो तस्वीर सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पोस्टमार्टम कक्ष से शव को बाहर निकालकर खुले परिसर में सिलाई की गई. इस दौरान वहां लोगों की आवाजाही भी होती रही. मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नियमों के अनुसार पोस्टमार्टम और शव की सिलाई पूरी प्रक्रिया पोस्टमार्टम कक्ष के भीतर ही डॉक्टरों की निगरानी में की जानी चाहिए. साथ ही मृतक की गरिमा और सम्मान बनाए रखना भी अनिवार्य होता है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वहीं अब जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement