scorecardresearch
 

चमत्कार! बिल्डिंग से नीचे गिरी डेढ़ साल की बच्ची, नहीं आई एक भी खरोंच- VIDEO

मुलताई के अंबेडकर वार्ड में शनिवार रात डेढ़ साल की बच्ची पहली मंजिल से गिर गई, लेकिन सौभाग्य से वह सुरक्षित बच गई. बच्ची बालकनी के पास खेल रही थी, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया.

Advertisement
X
फर्स्ट फ्लोर से गिरने के बाद भी बच्ची को नहीं आई चोट. (Photo: Screengrabs)
फर्स्ट फ्लोर से गिरने के बाद भी बच्ची को नहीं आई चोट. (Photo: Screengrabs)

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में शनिवार रात एक ऐसा हादसा सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया. यहां एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची घर की पहली मंजिल से नीचे गिरने के बावजूद सुरक्षित बच गई. यह घटना मुलताई के अंबेडकर वार्ड की बताई जा रही है. जहां इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बन गया है.

जानकारी के अनुसार लक्ष्मण बघे की पुत्री भानू शनिवार रात करीब 8 बजे घर की पहली मंजिल पर बालकनी के पास खेल रही थी. इसी दौरान खेलते-खेलते उसका संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरी. बच्ची के गिरने की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसे बाद में देखकर परिजनों के होश उड़ गए.

घटना के तुरंत बाद घर में मौजूद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बिना देर किए बच्ची को उठाकर नजदीकी अस्पताल ले गए. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची को केवल हल्की चोटें आई हैं और वह पूरी तरह खतरे से बाहर है. डॉक्टरों के अनुसार इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद गंभीर चोट न लगना किसी चमत्कार से कम नहीं है.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बच्ची कुछ ही पलों में बालकनी के पास खेलते-खेलते नीचे गिर जाती है. यह दृश्य देखने के बाद परिवार के लोग बेहद भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए. हालांकि राहत की बात यह रही कि बच्ची को कोई गंभीर चोट नहीं लगी. घटना के बाद पूरे इलाके में लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं. पड़ोसी और स्थानीय निवासी लगातार परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं और बच्ची के सुरक्षित बचने पर राहत जता रहे हैं.

Advertisement

वहीं परिवार ने भविष्य में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क रहने की बात कही है. फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है और उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. इस घटना ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि छोटे बच्चों की देखभाल में जरा सी लापरवाही भी बड़े खतरे का कारण बन सकती है, लेकिन समय रहते मिला छोटा सा सहारा भी जान बचा सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement