scorecardresearch
 

मानसून में शुरू हुआ प्रयोग पड़ा भारी हिट... बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में उमड़ पड़े देशी-विदेशी पर्यटक

Bandhavgarh Buffer Zone Safari: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में वन्यजीव पर्यटन का बड़ा क्रेज. 100 दिनों में 3,780 पर्यटकों ने किया भ्रमण. स्थानीय ग्रामीणों को मिला रोजगार. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Advertisement
X
बफर जोन पर्यटन से स्थानीय समुदायों को मिल रहे रोजगार और आजीविका के अवसर.(Photo:ITG)
बफर जोन पर्यटन से स्थानीय समुदायों को मिल रहे रोजगार और आजीविका के अवसर.(Photo:ITG)

मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्यजीव पर्यटन को लेकर सैलानियों का उत्साह लगातार चरम पर है. कोर जोन के साथ-साथ अब बफर जोन पर्यटन भी भारी लोकप्रियता हासिल कर रहा है. मानसून के दौरान जब कोर जोन में सफारी पूरी तरह बंद रहती है, तब बफर क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां शुरू की गई थीं. यह प्रयोग इतना सफल रहा कि चालू पर्यटन सत्र (2026-27) के शुरुआती 100 दिनों के भीतर परासी और पचपेड़ी बफर जोन में 3,780 पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1 जुलाई से 8 अक्टूबर तक कुल 802 वाहनों के माध्यम से पर्यटकों ने बफर जोन का भ्रमण किया. इसमें 3,758 भारतीय और 22 विदेशी पर्यटक शामिल रहे:

परासी बफर जोन: यहां 550 वाहनों से 2,588 पर्यटकों ने भ्रमण किया.

पचपेड़ी बफर जोन: यहां 252 वाहनों के जरिए 1,192 पर्यटक जंगल सफारी के लिए पहुंचे.

महीनेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो जुलाई में 243 वाहनों से 1,109, अगस्त में 265 वाहनों से 1,247 और सितंबर में 168 वाहनों से 780 पर्यटक आए. वहीं 1 से 8 अक्टूबर के दौरान 126 वाहनों से 644 सैलानी बफर जोन पहुंचे. पूरी अवधि में अगस्त माह में सबसे अधिक सैलानियों का आगमन दर्ज किया गया.

प्राकृतिक परिवेश में बाघों के दीदार और स्थानीय रोजगार
बफर जोन में पर्यटकों को बाघ (टाइगर) सहित अन्य दुर्लभ वन्यप्राणियों के उनके प्राकृतिक परिवेश में नियमित दीदार हो रहे हैं. कोर जोन खुलने के बाद भी बफर जोन के प्रति पर्यटकों का आकर्षण कम नहीं हुआ है.

Advertisement

बफर क्षेत्र में पर्यटन संचालन का सबसे बड़ा फायदा स्थानीय आदिवासी और आसपास के समुदायों को मिला है. जिप्सी संचालन, गाइड सेवा, होमस्टे और स्थानीय हस्तशिल्प के माध्यम से ग्रामीणों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर पैदा हुए हैं, जिससे वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement