scorecardresearch
 

e Sahitya Aajtak: आरोपों पर मालिनी का बेबाक अंदाज, जब पाक में गाया तब बीजेपी सरकार नहीं थी?

अब वैसे तो मालिनी अवस्थी का राजनीति से ज्यादा जुड़ाव नहीं है, लेकिन बीते कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में उनकी चर्चा जरूर हो रही है. मालिनी अवस्थी ने हर विवाद पर खुलकर बोला है.

Advertisement
X
मालिनी अवस्थी
मालिनी अवस्थी

ई साहित्य आजतक के मंच पर रविवार शाम चार चांद लगाने का काम किया लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने जिन्होंने अपने लोक गीत से तो प्रभावित किया ही, इसके अलावा उन्होंने हर मुद्दे पर भी बेबाकी से अपने विचार रखें.

अब वैसे तो मालिनी अवस्थी का राजनीति से ज्यादा जुड़ाव नहीं है, लेकिन बीते कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में उनकी चर्चा जरूर हो रही है. अब इसका श्रेय जाता है कांग्रेस के आईटी सेल के गौरव पांधी को जिन्होंने एक विवादित ट्वीट कर सरकार के साथ-साथ मालिनी अवस्थी और उनके पति पर सवाल खड़े किए. कुछ दिन पहले गौरव पांधी ने ट्वीट कर मालिनी अवस्थी के पति और उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त सचिव अवनीश अवस्थी पर विवादित ट्वीट किया था. उन्होंने प्रवासी मजदूरों के बहाने उन पर आरोप लगाया ही, इसके अलावा मालिनी अवस्थी को भी मामले में घसीट दिया. गौरव ने ट्वीट में लिखा- मालिनी अवस्थी यूपी सरकार के लिए सैकड़ों शोज करती हैं और बीजेपी सरकार को करोड़ों की कमाई होती है.

जब पाकिस्तान में किया था इवेंट

अब इस विवाद में मालिनी अवस्थी ने काफी आक्रमक रुख अपनाया. उन्होंने ट्विटर पर तो उन्हें जवाब दिया ही, इसके अलावा लीगल नोटिस भी भेज दिया. अब ई साहित्य आजतक के मंच पर मालिनी ने गौरव पांधी के हर आरोप का जवाब दिया है. मालिनी कहती हैं- मुझ पर आरोप लगता है कि मुझे बीजेपी से पैसे मिलते हैं. मैं आज जहां भी हूं अपने संघर्ष, अपनी मेहनत के चलते हूं. अब मैं गाती थी तो मुझे कई कार्यक्रम के साथ जोड़ा जाता था. लेकिन कई बार मेरे पति ने खुद मेरा नाम कार्यक्रम से हटवाया है. मैंने कभी किसी अधिकारी से अपने लिए कोई इवेंट आयोजित करने के लिए नहीं कहा. मुझे साल 2007 में एक पाकिस्तान के इवेंट में बुलाया गया था. तब तो बीजेपी की सरकार नहीं थी. मैं तो ऑस्ट्रेलिया भी गई, फिजी भी गई, तब किसकी सरकार थी?

Advertisement



अब मालिनी अवस्थी ने ये बोल सीधे कांग्रेस पर निशाना साधा है क्योंकि साल 2007 में यूपीए की सरकार थी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वो टैलेंट और कला के बलबूते इतनी आगे तक आई हैं. उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं पड़ी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement