scorecardresearch
 

शब्दों को बार-बार बोलने से भाषा जल्द सीखते हैं बच्चे

अक्सर देखा जाता है कि बच्चों के सामने अगर एक ही बात को बार-बार किया जाए तो वह भी उसे कॉपी करने लगते हैं. हाल ही में एक स्टडी ने इस बात का खुलासा किया है कि बच्चों को भाषा का ज्ञान देने के लिए उनके सामने बार-बार शब्द दोहराना जरूरी है.

Advertisement
X
बच्चों में सीखने की क्षमता बहुत तेज होती है
बच्चों में सीखने की क्षमता बहुत तेज होती है

अगर आपका बच्‍चा किसी भाषा को सीखने में संघर्ष कर रहा है तो आप उसे शब्दों को बार-बार दोहरा कर भाषा सिखाएं. एक अध्ययन में यह सामने आइ र्है कि बच्चे उस चीज का नाम आसानी से याद रख सकते हैं जिसे लगातार दोहरा कर बोला गया हो जैसे, रात-रात, दिन-दिन आदि.

ब्रिटेन के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के शोधार्थी मिटसुहिको ओटा का कहना है कि हमारे अध्ययन के दौरान पहली बार इस तरह के साक्ष्य मिले हैं कि बच्चे दोहराव के साथ शब्द जल्दी सीखते हैं. यही कारण है कि में बच्चों को सि‍खाने के लिए शब्दों का बार-बार दोहराया जाता है, जैसे: पापा, दादा, मामा, काका, चाचा आदि.

इस अध्ययन के दौरान शोध दल ने 18 महीने के बच्चों पर विभिन्न तस्वीरों और कंप्यूटर स्क्रीन के माध्यम से बच्चों पर अध्ययन किया. उनकी की रिकार्डिंग से यह पता चला कि दोहराव वाली चीजों पर वे ज्यादा ध्यान देते हैं और तेजी से सीखते हैं. यह अध्ययन लैंग्वेज लर्निग एंड डेवलपमेंट जर्नल में प्रकाशित हुआ है.

Advertisement
Advertisement