scorecardresearch
 

बुजुर्गों का दिल रहेगा एकदम फिट, करें ये काम

इस प्रोटीन को पी27 के नाम से जानते हैं. यह कोशिका चक्र को रोकने का काम करता है. यह प्रोटीन दिल की प्रमुख कोशिका के प्रकारों में माइटोकांड्रिया में मौजूद होता है.

Advertisement
X
फोटो: Getty
फोटो: Getty

बुजुर्गों का रोजाना चार कप कॉफी पीना एक स्वस्थ आदत बन सकती है. काफी दिल की कोशिकाओं के कार्य करने की क्षमता को बढ़ा सकती है, साथ ही यह दिल के दौरे से बचाने में कारगर हो सकती है. ऐसा शोधकर्ताओं का कहना है.

चूहों पर किए गए शोध से पता चलता है कि काफी माइटोकांड्रिया में एक नियमन प्रोटीन की गतिविधि को बढ़ावा देती है. इस तरह यह दिल से जुड़ी कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाती है और उनकी काम करने की क्षमता बढ़ाती है. माइटोकांड्रिया को कोशिका का पॉवरहाउस कहते हैं.

इस प्रोटीन को पी27 के नाम से जानते हैं. यह कोशिका चक्र को रोकने का काम करता है. यह प्रोटीन दिल की प्रमुख कोशिका के प्रकारों में माइटोकांड्रिया में मौजूद होता है.

शोधकर्ताओं का कहना है कि इन कोशिकाओं में माइटोकॉन्ड्रियल पी-27 ने एन्डोथेलियल कोशिकाओं के स्थानांतरण को बढ़ावा देता है. एंडोथेलियल कोशिकाएं दिल की पेशीय कोशिकाओं को मौत से बचाती हैं और फ्राइब्रोब्लास्ट कोशिकाओं को संकुचन (कांट्रेक्टाइल) फाइबर वाली कोशिकाओं में बदलना शुरू करती हैं.

Advertisement

यह दिल के दौरे या मायोकांड्रियल इफ्राक्शन के बाद दिल की सभी पेशियों की मरम्मत के लिए महत्वपूर्ण है और ऐसा चार कप काफी पीने से व्यक्ति में होता है.

Advertisement
Advertisement