scorecardresearch
 

लड़के एक नजर में परखते हैं मैरिज मटेरियल

लड़के कैसे तय करते हैं कि वह इस लड़की से शादी करेंगे. एक हालिया सर्वे में इन सभी सवालों के जवाब का खुलासा किया गया है. आप भी जानें...

Advertisement
X
ranveer and deepika
ranveer and deepika

हाल ही में रणवीर ने दीपिका को मैरिज मटेरियल कहा था. क्या होता है ये मैरिज मटेरियल. लड़के कैसे पहचान लेते हैं मैरिज मटेरियल लड़कियों को, एक हालिया सर्वे में इन सभी सवालों के जवाब का खुलासा किया गया है.

कुछ लड़के पहली नजर में देखकर ही लड़की को शादी के प्रोपोज कर देते हैं और कुछ डेट करने के बावजूद शादी नहीं करते. एक हालिया सर्वे में यह दावा किया गया है कि लड़के सिर्फ चेहरा देखकर ही यह समझ लेते हैं कि यह लड़की उसके साथ लॉन्ग रिलेशनशिप में रहेगी या शॉर्ट.


है न हैरान करने वाली बात. जी हां, ब्रिटिश जरनल ऑफ साइकोलॉजी में प्रकाशित हाल के एक सर्वे में पाया गया कि लड़के ऐसी लड़कियों को मैरिज मटेरियल नहीं मानते, जो देखने में बहुत खूबसूरत और आकर्षक हों. जिनका चेहरा ज्यादा feminine हो, जैसे कि jawbone छोटा और गाल भरे-भरे हों.

Advertisement


इसकी बजाय लड़के ऐसी लड़कियों को शादी के लिए बेहतर मानते हैं, जो देखने में सामान्य और कम आकर्षक हों. दरअसल, इसके पीछे लड़कों की यह सोच रहती है कि ज्यादा खूबसूरत लड़कियां, सामान्य दिखने वाली युवतियों के मुकाबले रिश्तों को लेकर कम गंभीर होती हैं. ऐसे में किसी का साथ छोड़ना उनके लिए आसाना होता है. जबकि सामान्य रूप-रेखा वाली लड़कियां ज्यादा कमिटेड होती हैं.


Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement