क्या आपने कभी ये सोचा है कि अच्छे लड़के ही प्यार में धोखा क्यों खाते हैं? आखिर उन्हें ही प्यार में बेवफाई क्यों सहनी पड़ती है? अक्सर ऐसा होता है कि बुरे लड़कों को अच्छा जीवन साथी मिल जाता है और उन लड़कों के साथ धोखा हो जाता है जो पूरे दिल से किसी रिश्ते को निभाते हैं.
वैसे ऐसा होने की कई वजहें हो सकती हैं और यहां कुछ ऐसी ही वजहों का जिक्र है जिन्हें जानकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे. वैसे सामान्य तौर पर किसी भी रिश्ते के टूटने की सबसे प्रमुख और बड़ी वजह विश्वास की कमी होती है.
पर अगर इसे छोड़ दें तो जिस वजह से अच्छे लड़के ज्यादातर मामलों में धोखे का शिकार हो जाते हैं:
1. ज्यादातर लड़के अपने पास्ट रिलेशन्स को अपनी वर्तमान पार्टनर के सामने जाहिर नहीं होने देते हैं. लेकिन उनसे अलग ईमानदार लड़के पास्ट के बारे में ऐसे में लड़की को हमेशा ये संदेह बना रहता है कि अगर वो पहले किसी को छोड़कर उसके पास आ सकता है तो उसे छोड़कर किसी और के पास भी जा सकता है. इस वजह से लड़की के मन में हमेशा ही लड़के को लेकर भ्रम बना रहता है.
2. ज्यादातर अच्छे लड़के कमांडिंग होते हैं. वो अपनी पार्टनर को लेकर बहुत केल्कुलेशन करते हैं लेकिन जरूरी नहीं कि उनका ये व्यवहार हर लड़की को पसंद ही आए. कि कोई दूसरा उन्हें ये बताए कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए. एक ओर जहां लड़के ऐसी रोक-टोक करके अपनी पार्टनर को हमेशा सुरक्षित रखना चाहते हैं वहीं जरूरी नहीं कि ये बात सभी को पसंद ही आए.
3. ऐसे लड़के नियम-कानून को मानने वाले होते हैं. उन्हें लगता है कि अगर वो अपनी लाइफ नियम से जी रहे हैं तो दूसरे भी उसी तरह रहें. पर इतने नियम-कानून और पाबंदियों के साथ रहना हर किसी को पसंद नहीं आ सकता है.
4. जरूरत से ज्यादा ख्याल रखने वाले लड़के भी लड़कियों को पसंद नहीं आते हैं. कई बार उन्हें ये ख्याल करना बंधन लगने लगता है. हर लड़की अपने तरीके से जिन्दगी जीना चाहती है. उसे प्यार चाहिए होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा केयर उसे इरिटेट करने लगती है और वो रिश्ता खत्म करने के लिए सोचने लग जाती है.
5. आप मानें या न मानें लेकिन से सच है कि ऐसे लड़के खुद में सीमित होते हैं. उन्हें लगता है कि जो वो करते हैं या कहते हैं वही सही होता है. ऐसे लड़कों के साथ लड़कियां रहना पसंद नहीं करती हैं.