सोशल मीडिया पर अपने फैमिली व्लॉग्स और एंटरटेनिंग कंटेंट के लिए मशहूर यूट्यूबर नीतू बिष्ट एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह बना उनके देवर की शादी है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. नीतू बिष्ट ने शादी के हर फंक्शन में अपने स्टाइल और डांस से सबका मन मोह लिया था. अपने देवर की संगीत सेरेमनी में नीतू ने शानदार डांस परफॉर्मेंस दी, जिसके जमकर चर्चे हो रहे हैं. उनका डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्टेज पर खूबसूरत लहंगा पहने डांस करती दिखाई दे रही हैं.
नीतू बिष्ट ने इस फंक्शन में ‘गल बन गई’ गाने पर ऐसा जबरदस्त डांस किया कि पूरा माहौल झूम उठा. परिवार और मेहमानों के बीच उनकी परफॉर्मेंस ने संगीत की शाम को और भी खास बना दिया.संगीत फंक्शन के दौरान जैसे ही ‘गल बन गई’ गाना बजा, नीतू पूरे जोश के साथ स्टेज पर उतर आईं. सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपने डांस वीडियो शेयर करने वाली यूट्यूबर ने देवर के संगीत में खूब रंग जमा दिए.
नीतू के एक्सप्रेशन्स और एनर्जी दोनों गजब है और अपने भारी भरकम लहंगे को संभालते हुए वो बेहतरीन डांस मूव्स कर रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार के लोग भी उनके डांस को खूब एंजॉय कर रहे थे.
इस खास मौके पर नीतू बिष्ट का एथनिक लुक भी खूब चर्चा में रहा. उन्होंने लाइट पिंक और ग्रीन कलर का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था, जो उन पर बहुत ही एलिगेंट लग रहा था. लहंगे पर बारीक जरी, सीक्विन और एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया था, जो लाइट्स में चमकते हुए उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा था.
लहंगे की घेरदार स्कर्ट डांस बेहद अच्छी लग रही थी और हर मूव के साथ उसका फ्लेयर और भी सुंदर दिखाई दे रहा था. इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज पहना था, जिस पर भी शानदार कढ़ाई की गई थी. इसके साथ उन्होंने दुप्पटा कैरी नहीं किया था, जिसकी वजह से उनका लहंगा कम स्कर्ट लुक दे रहा था.
जूलरी और मेकअप भी एकदम परफेक्ट
नीतू ने अपने इस एथनिक लुक को बेहद सटल लेकिन स्टाइलिश जूलरी के साथ पूरा किया. उन्होंने स्टेटमेंट झुमके और हाथों में कड़े पहने थे, जो उनके आउटफिट के साथ पूरी तरह मैच कर रहे थे.
मेकअप की बात करें तो उन्होंने ग्लोइंग बेस, हल्की स्मोकी आईज और न्यूड लिपस्टिक के साथ सॉफ्ट मेकअप लुक चुना था. खुले वेवी बाल उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहे थे और उन्हें बेहद एलिगेंट बना रहे थे.
नीतू का यह डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनके डांस और खूबसूरत अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि नीतू ने अपने देवर के संगीत को अपनी परफॉर्मेंस से पूरी तरह यादगार बना दिया.
नीतू बिष्ट ने अपने देवर की शादी में न सिर्फ अपने डांस से बल्कि अपने स्टाइलिश लुक्स से भी फैंस को इप्रेंस कर दिया है. हर तरफ उनके लुक्स की चर्चा हो रही है और लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. संगीत ही नहीं बल्कि हल्दी और शादी में भी नीतू अपनी सास और पति के साथ जमकर डांस करती नजर आई थीं.