scorecardresearch
 

Fridge Cleaning Tips Summers: फ्रिज खोलते ही आती है बदबू और गल जाती हैं हरी सब्जियां? रख दें ये ₹5 की चीज, छूमंतर होगी परेशानी

Fridge Cleaning Tips Summers: गर्मियों में फ्रिज की नमी के कारण सब्जियां जल्दी गलने लगती हैं और बदबू आने लगती है. सोशल मीडिया पर एक ट्रिक वायरल हो रही है, जिसमें लोग फ्रिज में सिर्फ एक सूखा स्पंज रखकर फ्रिज से आने वाली बदबू और सब्जी गलने की परेशानी से छुटकारा पा रहे हैं.

Advertisement
X
फ्रिज में स्पंज रखने से उसकी एक्स्ट्रा नमी कम हो जाती है.(Photo: ITG)
फ्रिज में स्पंज रखने से उसकी एक्स्ट्रा नमी कम हो जाती है.(Photo: ITG)

Fridge Cleaning Tips Summers: गर्मियों में सिर्फ घर के अंदर ही उमस महसूस नहीं होती, बल्कि फ्रिज के अंदर भी जरूरत से ज्यादा नमी जमा होने लगती है. यही वजह है कि कई बार फ्रिज खोलते ही अजीब-सी बदबू आने लगती है और हरी सब्जियां एक-दो दिन में ही मुरझाई हुई नजर आती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि घर में यूं ही पड़ी एक छोटी-सी चीज आपके इस बड़े झंझट को काफी हद तक कम कर सकती है.

दरअसल, इस परेशानी से लोगों को निजात दिलाने के लिए इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मजेदार ट्रिक खूब वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं क्या है वो ट्रिक और आप कैसे अपने फ्रिज से आने वाली बदबू और सब्जियों के मुरझाने से छुटकारा पा सकते हैं.

फ्रिज में स्पंज क्यों रख रहे हैं लोग?
सोशल मीडिया पर वायरल होती ट्रिक में लोग फ्रिज के अंदर सूखा स्पंज रख रहे हैं. पहली बार सुनने में ये थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन इसके पीछे की वजह काफी काम की है. कहा जा रहा है कि ये छोटा-सा तरीका सब्जियों को ज्यादा समय तक फ्रेश रखने, फ्रिज की बदबू कम करने और उसकी सफाई आसान बनाने में मदद करता है. 

फ्रिज के अंदर, खासकर वेजिटेबल ड्रॉअर में, काफी नमी जमा हो जाती है. यही ज्यादा नमी सब्जियों और फलों को जल्दी खराब कर देती है. सूखा स्पंज इस एक्स्ट्रा नमी को सोख लेता है, जिससे फ्रिज के अंदर का बैलेंस बना रहता है.

सब्जियां ज्यादा समय तक रहती हैं फ्रेश
जब फ्रिज में ज्यादा पानी या नमी रहती है तो पालक, धनिया, स्ट्रॉबेरी और खीरा जैसी सब्जियां और फल जल्दी गलने लगते हैं. सूखा स्पंज नमी को कम करके इन फल-सब्जियों को ज्यादा समय तक फ्रेश बनाए रखने में मदद करता है. इससे खाने की बर्बादी भी कम होती है.

Advertisement

फ्रिज की बदबू भी होती है कम
फ्रिज में कई बार अजीब-सी बदबू आने लगती है. इसकी वजह अक्सर खराब हो रही सब्जियां या जमा हुई नमी होती है. स्पंज नमी के साथ कई बदबूदार कणों को भी सोख लेता है, जिससे फ्रिज पहले से ज्यादा फ्रेश महसूस होता है.

कहां रखना चाहिए स्पंज?
अगर आप ये वायरल ट्रिक आजमाना चाहते हैं तो सूखा और साफ स्पंज लें. इसे फ्रिज के वेजिटेबल ड्रॉअर के कोनों में या साइड में रखें. लेकिन ध्यान रखें कि स्पंज सीधे खाने की चीजों के ऊपर न रखा हो. 

कब काम आती है ये ट्रिक और क्या रखें सावधानी?
ये तरीका खासतौर पर गर्मियों और बरसात में ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है, क्योंकि उस समय फ्रिज में नमी ज्यादा बनती है. अगर आपके घर में सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं, तो ये छोटा-सा जुगाड़ आपके काफी काम आ सकता है.

इस ट्रिक को इस्तेमाल करते समय एक बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि स्पंज खुद भी बैक्टीरिया जमा कर सकता है. इसलिए उसे समय-समय पर धोना और सुखाना जरूरी है. अगर स्पंज से बदबू आने लगे तो उसे बदल देना बेहतर होता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement