scorecardresearch
 

How to store atta: न काला पड़ेगा और न होगा कड़क, अब फ्रिज में रखे आटे की रोटी भी बनेगी रुई जैसी नरम और फूली-फूली

How to store atta: अगर आपके किचन में भी फ्रिज में रखा आटा काला पड़ जाता है तो यहां हम आपको कुछ कमाल के ट्रिक्स बता रहे हैं. इनकी मदद से आप आटे को एक दम फ्रेश रख सकते हैं.

Advertisement
X
आटा रहेगा फ्रेश (Photo: ITG)
आटा रहेगा फ्रेश (Photo: ITG)

How to store atta: ज्यादातर लोग एक साथ ज्यादा आटा गूंथते हैं और बाद इस्तेमाल करने के लिए फ्रिज में रख देते हैं. लेकिन समस्या तब आती है जब कुछ ही घंटों में उस पर कालेपन की एक परत जम जाती है और रोटियां भी सख्त बनने लगती हैं. आटे का यह कालापन न केवल दिखने में खराब लगता है बल्कि रोटी भी खराब करता है. 

काला क्यों हो जाता है आटा

ऐसे में क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है. दरअसल जब आटा हवा के संपर्क में आता है तो उसमें मौजूद एंजाइम्स ऑक्सीजन के साथ रिएक्ट करते हैं, जिसे ऑक्सीडेशन कहा जाता है. इसके अलावा फ्रिज की ठंडी हवा आटे की नमी सोख लेती है.

आटा ताजा रखने के कारगर ट्रिक्स

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप आटे को कई दिनों तक ताजा और नरम बनाए रख सकते हैं.

तेल या घी का करें इस्तेमाल

आटा गूंथने के बाद उस पर हल्का सा घी या तेल लगाकर रखें. यह हवा और आटे के बीच एक सुरक्षा कवच (Layer) बना देता है, जिससे ऑक्सीकरण नहीं होता.

एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल होगा मददगार

आटे को हमेशा एयरटाइट डिब्बे में ही रखें. अगर डिब्बा ढीला होगा, तो फ्रिज की हवा उसे सुखा देगी और कालापन जल्दी आएगा.

Advertisement

एल्युमीनियम फॉयल या क्लिंग फिल्म भी फायदेमंद

आटे की लोई को एल्युमीनियम फॉयल या क्लिंग फिल्म में लपेटकर रखने से नमी अंदर ही लॉक रहती है.

नमक और गुनगुना पानी

आटा गूंथते समय हल्के गुनगुने पानी और एक चुटकी नमक का उपयोग करें. इससे आटा लंबे समय तक नरम रहता है.

सूती कपड़े का करें यूज

अगर आप कम समय के लिए रख रहे हैं, तो आटे को एक गीले सूती कपड़े से ढककर रखें, इससे उसकी ऊपरी परत नहीं सूखेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement