Tips to make Mango Lassi: गर्मियों के मौसम में उत्तर भारत के हर घर में लस्सी एक प्रधान पेय है. लेकिन अगर आप वही साधारण मीठी लस्सी पीकर बोर हो चुके हैं, तो अब वक्त है इसमें थोड़ा 'रॉयल ट्विस्ट' देने का. ड्राई फ्रूट लस्सी न केवल गाढ़ी और मलाईदार होती है, बल्कि इसमें मौजूद काजू, बादाम और पिस्ता हर घूंट में एक क्रंची स्वाद जोड़ते हैं. यह ड्रिंक आपको गर्मी से तो बचाती ही है, साथ ही इसमें मौजूद मेवे आपको दिनभर के लिए जरूरी ऊर्जा भी देते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की बेहद आसान और क्विक रेसिपी.
शाही ड्राई फ्रूट लस्सी के लिए तैयार कर लें ये चीजें
ताजा और गाढ़ा दही: 2 कप
चीनी या शहद: स्वादानुसार
मिक्स ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता): 1/4 कप (बारीक कटे हुए)
इलायची पाउडर: आधा चम्मच
केसर के धागे: 5-6 (गुनगुने दूध में भीगे हुए)
गुलाब जल: 1 चम्मच (ऑप्शनल)
बर्फ के टुकड़े
बनाने का तरीका
मेवों की तैयारी: थोड़े से ड्राई फ्रूट्स सजाने के लिए बचा लें और बाकी को हल्का सा दरदरा कूट लें.
मिश्रण: एक मिक्सर जार या मथनी वाले बर्तन में दही, चीनी, इलायची पाउडर, केसर वाला दूध और गुलाब जल डालें.
मथना: इसे तब तक अच्छे से ब्लेंड करें या मथें जब तक कि दही एकदम स्मूथ न हो जाए और ऊपर झाग न दिखने लगे.
मेवे मिलाएं: अब तैयार लस्सी में दरदरे कुटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और हल्के हाथ से मिलाएं.
सर्व करें: गिलास में बर्फ डालें, ऊपर से लस्सी डालें और बचे हुए बारीक कटे मेवों से सजाकर इसे एकदम ठंडा-ठंडा सर्व करें.